दलसिंहसराय में गांधी-शास्त्री जयंती पर बच्चों को दिया सत्य, अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश।
#दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बिलट राम टोल मधैपुर नगरगामा एवं प्राथमिक विद्यालय रविदास टोल नगरगामा सहित सभी सरकारी संस्थानों में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालयों में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रधान शिक्षक मुकेश कुमार एवं अशरफ अली फातमी ने बच्चों को संबोधित करते हुए गांधी जी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांतों और शास्त्री जी के प्रसिद्ध नारे 'जय जवान, जय किसान' के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल है, जिससे हमें जीवन जीने की प्रेरणा लेनी चाहिए।