नौगावां सादात: नौगांवा क्षेत्र में नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है
नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।