रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक लखीसराय मार्ग पर झुलौना पेट्रोल पंप के पास कुत्ता बचाने में बाइक अनियंत्रित, चालक गंभीर घायल
रामगढ़चौक लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित झुलौना पेट्रोल पंप के समीप शनिवार रात 10 बजे एक बाइक सवार अनियंत्रित हो दुर्घटना का शिकार हो गया। जहां चालक गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।स्थानीय ने इलाज हेतु घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया।घायल दालपट्टी का सुबोध साह है।जो किसी काम से रामगढ़चौक गया था।जहां से लौटने के दौरान पेट्रोल पंप के समीप कुत्तों का झुंड सड़क पर आ गया।