हरिद्वार: पंतदीप और आसपास के बाजारों में बिक रहे त्रिशूलों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, त्रिशूल किए जब्त
प्रतिबंध के बावजूद कांवड़ मेले में पंतदीप और आसपास के बाजारों में बिक रहे त्रिशूल के खिलाफ पुलिस का डंडा चला है। गुरुवार शाम डेढ़ दर्जन दुकानों से इन त्रिशूल को जब्त किया गया है, दुकानदारों पर भी पुलिस एक्ट में चालान की तैयारी है। कांवड मेले में भीड़ के दौरान हिंसक कांवड़िए बड़ी वारदात ना करें, इसके लिए मेले के दौरान त्रिशूल और हॉकी डंडों पर प्रतिबंध है।