हरिद्वार: मायापुर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कांवड़ मेले के लिए स्वास्थ्य विभाग को दी एंबुलेंस, दिखाई हरी झंडी
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने आज मायापुर में स्वास्थ्य विभाग को दो एंबुलेंस सौंपी। सीएमओ मनीष दत्त के साथ उन्होंने हरी झंडी देकर दोनो एंबुलेंस को रवाना किया। महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि कांवड़िए भगवान शिव का स्वरूप होते है, इसलिए सेवा के लिए एंबुलेंस दी गई है। उन्होंने अन्य एनजीओ से भी आगे आने की अपील की।