हरिद्वार: 48 पव्वे देशी शराब के साथ रावली महदूद स्थित पाल मार्केट से आरोपी शराब तस्कर सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद से कांवड़ मेले के दौरान शराब तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीवन प्रसाद शर्मा रुड़की के सिविल लाईन का रहने वाला है और यहां किराए के मकान में रह रहा था। कांवड मेले में आरोपी देशी शराब की तस्करी कर रहा था। आरोपी के खिलाफ सिडकुल थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।