हरिद्वार: केदारनाथ धाम को लेकर प्रेमनगर आश्रम घाट पर BJP कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ
कांग्रेसियों द्वारा केदारनाथ धाम को लेकर निकाली जा रही पद यात्रा पर भाजपाईयों ने भी मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को प्रेमनगर आश्रम घाट पर भाजपाईयों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। भाजपाईयों ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी सनातन धर्म को कोसते हैं और 2013 में आई केदारनाथ आपदा में कांग्रेस ने लूट खसोट मचाई थी और अब कांग्रेस अफवाह फैला रही