हरिद्वार: कांगड़ा घाट पर नहाने के दौरान गंगा के तेज बहाव में बहे 7 कांवड़िए, एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला बाहर
हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में SDRF के जवान कावड़ियों के लिए देवदूत साबित हो रहे हैं। कांगड़ा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह रहे 7 कांवड़ियों को एसडीआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल। बचाए गए सभी कांवड़िए हरियाणा और यूपी के रहने वाले हैं। टीम इंचार्ज पंकज खरोला ने बताया SDRF मुस्तैदी के साथ ड्यूटी कर रही है।