हरिद्वार: बहादराबाद में कांस्टेबल वीर सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 3 मोबाईल और 10 हजार रुपए का बैग सौंपा
बहादराबाद की धनौरी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल वीर सिंह ने ईमानदारी दिखाते हुए कांवड़ियों के खोए बैग को वापस सौंप दिया। हरिद्वार से जलभकर वापस लौट रहे कांवड़ियों का बैग धनौरी पुलिस चौकी के पास छूट गया और वे आगे चले गए। कांस्टेबल वीर सिंह ने कांवड़ियों को ढूंढा और उनका बैग उन्हें वापस कर दिया। कांस्टेबल की आलाधिकारियों ने पीठ थपथपाई है।