तोकापाल: लखपति दीदी विद्या साहू ने बदली अपनी तकदीर, बेकरी और नमकीन व्यवसाय से लिखी सफलता की नई कहानी
Tokapal, Bastar | Jun 10, 2026 जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिंगनपुर निवासी विद्या साहू आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और मेहनत की मिसाल बन गई हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) से जुड़कर उन्होंने न केवल अपना स्वरोजगार स्थापित किया, बल्कि अपनी मेहनत और लगन के दम पर परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाया है।