जलेसर: जलूखेड़ा में धान के पुआल में आग लगाने का विरोध करने पर किसान के घर पर हमला, 4 आरोपियों पर मारपीट का आरोप
Jalesar, Etah | Nov 11, 2026 सकरौली थाना क्षेत्र के जलूखेड़ा गांव में धान के पुआल में आग लगाने का विरोध करने पर किसान के घर हमला कर दिया गया। पीड़ित ऋषि उर्फ छोटू पुत्र इंद्रेश कुमार ने अतेंद्र उर्फ पप्पू, अंकित, अवकुश और शिवम पर मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार,आरोपियों को खेत में पुआल में आग लगाते देख ऋषि ने भाई और पिता के साथ विरोध किया था। इसके बाद आरोपी लाठी-डंडे, सरिया और