दमोह: महू में 'जय बापू जय भीम जय संविधान' कार्यक्रम पर कांग्रेस ने की पत्रकार वार्ता
Damoh, Damoh | Jan 18, 2025 दमोह जिला कांग्रेस कार्यालय में आज शनिवार दोपहर 3 बजे एक बैठक के बाद पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें 27 जनवरी को डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में आयोजित जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी है। इस दौरान पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस बार्किंग कमेटी के सदस्य कमलेश पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर मीडिया को जानकारी दी।