दमोह: स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित, राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी रहे शामिल
Damoh, Damoh | Jan 18, 2025 दमोह स्वामित्व योजना के अंतर्गत देश भर में 50 हजार से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में 65 लाख प्रापर्टी कार्ड के वितरण कार्यक्रम का आज शनिवार दोपहर 12 से 1 बजे के बीच कलेक्ट्रेट परिसर मे आयोजित हुआ। राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, सांसद राहुल सिंह, मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिन्होंने ग्रामीणों को प्रापर्टी कार्ड वितरीत किए।