दमोह: सेंट जॉन्स स्कूल प्रबंधन को कलेक्टर ने दो सत्रों में वसूली गई ₹6.25 करोड़ से अधिक की राशि वापस करने के दिए आदेश
Damoh, Damoh | Jan 18, 2025 दमोह सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रबंधन के द्वारा वर्ष 2021-22 व 2023-24 मे मनमाने तरीके से स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के अभिभावकों से अधिक फीस वसूलने एवं चिन्हित दुकानों से पाठ्य सामग्री खरीदने के आरोप मे कलेक्टर ने आज शनिवार शाम 4 बजे 2 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही अधिक वसूली गई ₹62586290 की राशि को अभिभावकों को वापस करने का आदेश जारी किया है।