दमोह: आंबरी में पेट दर्द से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया
Damoh, Damoh | Jan 18, 2025 दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आंबरी में राधारानी पति मानक लाल पटेल उम्र 53 वर्षीय के द्वारा लंबे समय से पेट दर्द से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की घटना सामने आई है।घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामले की अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।