लाडनूं: झेकरिया गांव की एक ढाणी में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया आग पर काबू
Ladnu, Nagaur | Apr 8, 2024 लाडनूं तहसील के झेकरिया गांव की एक ढाणी में आज सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से ढाणी में पड़ा पशुओं का चारा सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पानी के टेंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। सुचना मिलने के बाद राजस्व व जसवंगढ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।