जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, पूरे छत्तीसगढ़ में चल रहा रिश्वत और कमीशन का खुला खेल
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि गरीब माँ को महीने भर का चावल बेचकर रिश्वत देना पड़ रहा है।कहीं अधिकारी महिला से रिश्वत में उसकी इज़्ज़त तक माँगने में नहीं हिचकते।कहीं करोड़ों के कमीशन की बंदरबांट में अवैध रेत खदान, अवैध खनिज संसाधनों की चोरी बेधड़क चलती रहती है।क्या इसी सुशासन का तीन महीने तक घूम–घूमकर ढोल पीट रहे थे मुख्यमंत्री जी।