जगदलपुर: राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- यह सरकार कमीशन खोर है
प्रदेश में आज शनिवार को चरण पादुका योजना प्रारम्भ होने वाली थी । इस मामले में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने राजीव भवन में प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार पर जमकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, कमीशन खाने में BJP एक्सपर्ट हो गई है। और चरण पादुका योजना कमीशन का खेल बन कर रह गया था। कांग्रेस की सरकार ने नगद पैसा देने का काम किया।