जगदलपुर: विश्व योग दिवस के जिला स्तरीय आयोजन पर बस्तर कलेक्टर ने दी प्रतिक्रिया
कलेक्टर हरीश एस ने जिले वासियों को विश्व योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक किरण देव शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि योग शिविर में जिले के सभी विभागों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की थी इस शिविर के माध्यम से लोगों में योग के प्रति जागरूक किया गया।