जगदलपुर: महादेव घाट चौक में मां दुर्गा समिति द्वारा महा भंडारे का आयोजन, महापौर संजय पांडे भी हुए शामिल
मां दुर्गा समिति महादेव घाट चौक में मासिक भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें जगदलपुर नगर निगम महापौर संजय पांडे,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन सहित एमआईसी मेम्बर शामिल हुए। पीडब्ल्यूडी सभापति निर्मल पानीग्राही ने इस विषय में आगे जानकारी देते हुए बताया कि विगत तीस वर्षो से मां दुर्गा समिति के द्वारा नियमित प्रतिमाह भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।