जगदलपुर: विश्व योग दिवस पर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में विधायक सहित नगरवासियों ने किया योग, कहा- योग रखता है हमें निरोग
नगर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में में योग दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण देव ने जनप्राधियों और लोगों के साथ योग किया। विधायक किरण देव ने इस मौके पर कहा कि स्वस्थ शरीर में ही सकारात्मक विचार आते हैं। बेहतर जीवन शैली के लिए व्यायाम आवश्यक है। इस भारतीय योग विधा को विश्व के कई देशों ने अपनाया है।एक स्वअनुशासन है।