Public App Logo
रायबरेली में देर रात से हो रही बारिश के बाद जिला अस्पताल परिसर में पानी भर गया है। इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और तीमारदारों को जलभराव के चलते आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह पानी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे फिसलने और संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। बारिश के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। - Rae Bareli News