राजौरी गार्डन थाना की सुभाष नगर चौकी की टीम ने एक कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान हरीश के रूप में हुई है, वह बुध नगर इंद्रपुरी दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से तीन चोरी की स्कूटी बरामद की। आरोपी घरों और वाहनों से चोरी करता था। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अपराध करता।