बक्सर: धावा दल ने कोइरपुरवा जाने वाली रोड स्थित मिठाई दुकान से बाल श्रमिक को कराया मुक्त, नगर थाना में प्राथमिक की दर्ज.
Buxar, Buxar | Jun 22, 2024 श्रम विभाग के धावा दल द्वारा एक किशोर को नगर परिषद कार्यालय से कोइरपुरवा जाने वाली गली स्थित ज्योति स्वीट्स पापड़ी भंडार से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया है. वह दुकान अमरनाथ गुप्ता की है. इस मामले में बाल श्रम अधिनियम की सुसंगत धाराओं में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संदीप कुमार द्वारा नगर थाना में अमरनाथ गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.