बक्सर: रामरेखा घाट पर नगर परिषद के कचरा निस्तारण को लेकर छात्र शक्ति के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, नप के खिलाफ उठाई आवाज
Buxar, Buxar | Jun 23, 2024 नगर परिषद के डंप कचरे से रामरेखा घाट पर बदबू फैल रही है. जहां छात्र शक्ति के संयोजक सौरभ तिवारी ने पहुंच दृश्य को देखकर आक्रोश व्यक्त किया है. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर परिषद यदि 5 दिन के अंदर में कचरा का उठाव विश्व प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक गंगा घाट से नहीं करता है, तो 7 दिन में इस कचरे को छात्र शक्ति नप के कार्यालय में पहुंचा देंगे।