बक्सर: जिले में पिछले 24 घंटे में चलाए गए रोको टोको व वाहन चेकिंग अभियान में 14 अभियुक्त गिरफ्तार, 36 हजार वसूला गया जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 23, 2024 पुलिस ने जिले में पिछले 24 घंटे में छापेमारी कर 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पाॅक्सो एक्ट में 1, हत्या के प्रयास में 1, शराब के सेवन में 6, शराब बरामदगी में 4 , अन्य मामले में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं वाहन जांच क्रम में 36 हजार रूपए जुर्माना वसूला है।