गाज़ियाबाद: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार वैगनआर, हादसे में 5 लोग हुए घायल
गाजियाबाद के वेब सिटी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रविवार की सुबह एक तेज रफ्तार वैगनआर कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कार में सवार होकर सभी लोग मुजफ्फरनगर से दिल्ली एयरपोर्ट जा रहे थे। हादसा वेब सिटी थाना क्षेत्र में लालकुआं के पास हुआ है।