गाज़ियाबाद: विजयनगर में गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
गाजियाबाद नगर निगम की टीम रोस्टर के तहत नगर निगम सीमा अंतर्गत अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। आज नगर निगम की टीम ने विजयनगर में अतिक्रमण को हटाया। जोनल प्रभारी विजय नगर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इससे पहले भी नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को हटाया है, जहां कहीं भी सूचना मिलती है तो वहां से अतिक्रमण को नगर निगम की टीम हटा रही है।