गाज़ियाबाद: पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने विजयनगर में जब्त की 11 किलो पॉलिथीन
गाजियाबाद नगर निगम की टीम द्वारा नगर निगम सीमा अंतर्गत प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गाजियाबाद नगर निगम की टीम ने विजयनगर में 11 किलो पॉलिथीन जब्त की। जोनल प्रभारी विजयनगर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि विजयनगर इलाके में आगे भी पॉलिथीन मुक्त अभियान नगर निगम की टीमों द्वारा चलाया जाएगा।