गाज़ियाबाद: थाना मसूरी क्षेत्र के बयाना गांव में सालों से निर्माण के लिए लंबित सड़क को गाजियाबाद नगर निगम की टीम बनाने में जुटी
थाना मसूरी क्षेत्र के बयान गांव में सड़क के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने गाजियाबाद नगर निगम में दरखास्त की थी, जिसके बाद गाजियाबाद नगर निगम की टीम बयाना गांव पहुंची और सालों से निर्माण के लिए लंबित सड़क के निर्माण में जुट गई है। सड़क का निर्माण होने पर मौके पर स्थानीय लोगों का जमावड़ा लग गया है।