गाज़ियाबाद: DME पर बम्हेटा के सामने तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवर टैक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर थाना वेव सिटी क्षेत्र के बम्हेटा के पास आज सुबह तेज रफ्तार वैगन आर कार ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं।