गाज़ियाबाद: वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त को कवि नगर पुलिस ने राजनगर से किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कवि नगर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक अभियुक्त राहुल पाल निवासी नंदग्राम को राजनगर से गिरफ्तार किया है और उसके पास से गौर मॉल के पीछे से चोरी की गई एक स्कूटी बरामद की गई है। थाना अध्यक्ष कविनगर ने बताया कि राहुल पाल नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी का काम किया करता है।