चूरू: डाइट में क्रियाशील पुस्तकालय हेतु प्रशिक्षण, 40 संभागियों ने लिया भाग
Churu, Churu | Oct 18, 2024 चूरू डाइट में डब्ल्यू ई प्रभाग की ओर से चल रहे क्रियाशील पुस्तकालय व ई पुस्तकालय के उपयोग के लिये केआर पी प्रशिक्षण शुक्रवार शाम 4 बजे प्रभागाध्यक्ष उमा सारस्वत की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सारस्वत ने बताया कि वर्तमान समय में ई-पुस्तकालय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में इसे लागू करने के उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।