चूरू: नगर परिषद सभापति पायल सैनी ने विधायक हरलाल सहारण के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाने की चेतावनी दी, की प्रेसवार्ता
Churu, Churu | Oct 18, 2024 चूरू विधायक हरलाल साहरण के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी नगरपरिषद सभापति पायल सैनी ने दी है। सभापति पायल सैनी ने शुक्रवार को नगरपरिषद में प्रेसवार्ता की। पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि चूरू विधायक हरलाल सहारण द्वारा उनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर अनर्गल बयान दिए जा रहे है।