चूरू: NH-52 पर झंकार होटल के पास एक ट्रक से डोडा पोस्त हुआ बरामद, कोतवाली पुलिस ने पंजाब के 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Oct 18, 2024 चूरू के एनएच 52 झंकार होटल के पास कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक ट्रक से डोडा पोस्त बरामद कर पंजाब निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी ने शुक्रवार सुबह 10 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तर पर मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनएच 52 पर नाकाबंदी की गई थी।