बहादुरपुर: पंडसराय में हाई वोल्टेज हंगामा, आर्केस्ट्रा में काम करने वाली लड़कियों ने साथी को छुड़ाने के लिए किया हंगामा
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पंडसराय में शनिवार को उस समय हंगामा मच गया, जब आर्केस्ट्रा टीम की लड़कियां एक युवक के घर पहुंचकर नाबालिग को बंधक बनाकर गलत धंधा कराने का आरोप लगाने लगीं। मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर घंटों ड्रामा चलता रहा और भारी भीड़ जुट गई। लड़कियों का आरोप है कि आरोपी युवक राधेश्याम नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ गलत काम करवाता था।