Public App Logo
#देवरिया: तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ड्यूटी पर तैनात 3 सिपाहियों को रौंदा, एक की हालत नाजुक #देवरिया में देर रात एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित एंबुलेंस ने ड्यूटी पर तैनात तीन सिपाहियों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है, जहां एक सिपाही की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शिव मंदिर चौक की है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एंबुलेंस और उसके चालक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। - Salempur News