पट्टी: सदहा गांव निवासी सपा नेता के पैर में लगी गोली, सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने पहुंचकर जाना हाल
पट्टी तहसील क्षेत्र के सदहा गांव निवासी सपा नेता विजय यादव के पैर में खुद की रिवाल्वर से गोली चल जाने से गोली लग गई थी। लखनऊ की मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें गंभीर हालत के चलते एडमिट कराया गया है। बुधवार की शाम 5:00 बजे के आसपास सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव मेदांता हॉस्पिटल पहुंचकर सपा नेता का हाल-चाल जाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिए।