माकड़ी: ग्राम चेमा में 54 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, वन मंत्री केदार कश्यप बोले- अब विकास की रफ्तार गांव-गांव तक
वन मंत्री केदार कश्यप ने मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम चेमा में करीब 54 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।उन्होंने कहा कि बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क,स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पशुपालन व मत्स्य पालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया