परबत्ता: इंटर प्रैक्टिकल में अवैध वसूली: टीमापुर लगार विद्यालय के 3 कर्मियों पर एफआईआर दर्ज
परबत्ता प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टीमापुर लगार में इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा में नंबर देने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। छात्रों की शिकायत पर डीएम नवीन कुमार मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद आरोप सही पाए गए, जिसके बाद प्रधानाध्यापक सविता कुमारी, शिक्षक दिलीप चौधरी और लिपिक रीता कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।