हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में पुलिस हेड कांस्टेबल लास्ट चंद्र ने मरणोपरांत मेडिकल रिसर्च के लिए अपनी देह और आंखें भी की दान
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय निवासी कैलाश चंद्र पुत्र बनवारी लाल जो कि राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे, उनके मरणोपरांत देह दान का प्रण लिया गया था। परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर मेडिकल रिसर्च के लिए दान किया है। उनकी देह नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस उत्तर प्रदेश को सौंपी गई है। इससे पहले उनकी आंखें भी दान की गई थी।