परिहार: परिहार प्रखंड में मिड-डे मील कर्मियों को राहत, ऐप से हाजिरी लगने पर मिलेगा मानदेय
परिहार प्रखंड में मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े प्रखंड साधन सेवियों के लिए राहत भरी खबर है। अब मानदेय भुगतान के लिए उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि बायोमेट्रिक या मोबाइल ऐप में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही भुगतान किया जाएगा। पहले उपस्थिति प्रमाणन के नाम पर अनावश्यक दबाव और परेशानी की शिकायतें मिल रही थीं