चास: बेटियों ने मारी बाजी: चास के श्री महावीर जी +2 विद्यालय में छात्राओं का शानदार परिणाम
Chas, Bokaro | Apr 24, 2026 चास प्रखंड के बिजुलिया स्थित श्री महावीर जी +2 उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने झारखंड बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शुक्रवार समय लगभग 11 बजे बताया गया कि इस बार छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल करते हुए टॉप स्थानों पर कब्जा जमाया। रचना कुमारी ने 92.4% अंक के साथ विद्यालय टॉपर बनकर नाम रोशन किया।