गिधौर: पांडेठीका में वज्रपात से किसान के बैल की मौत, हुआ हजारों रुपये का नुकसान
Gidhaur, Jamui | Jun 6, 2026 गिद्धौर थाना क्षेत्र के पांडेठीका गांव में शनिवार को करीब 7 बजे बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान के बैल की मौत हो गई। घटना में किसान पूरन यादव को हजारों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि बैल खेती-बाड़ी का मुख्य सहारा था और इसी से खेतों की जुताई सहित अन्य कृषि कार्य किए जाते थे।अचानक हुई इस घटना से परिवार चिंतित है।