मंझनपुर: कौशांबी में गूंजा जय भीम और वंदे मातरम का जयघोष, धर्मेंद्र भास्कर के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
कौशांबी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंझनपुर मुख्यालय में भीम आर्मी जय भीम संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र भास्कर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जोश और उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया।