बलौदा: बिरगहनी गांव में संघर्ष से स्वावलंबन तक पहुंची देवकुमारी, स्व-सहायता समूह से बनीं लखपति दीदी
जांजगीर-चांपा जिले में बलौदा विकास खंड के ग्राम पंचायत बिरगहनी की देवकुमारी ने मेहनत और हुनर के बल पर अपनी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव की मिसाल पेश की है। कभी परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करने वाली देवकुमारी आज श्रृंगार सदन एवं सिलाई सेंटर का संचालन कर परिवार की आय बढ़ाने में योगदान दे रही हैं। कल्याणी बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर।