जमुई: प्रेमिका से मिलने साथी के साथ पहुंचे युवक की हत्या कर कुम्हेनी डैंम में फेंका गया, पुलिस ने 36 घंटे बाद शव बरामद किया
Jamui, Jamui | Jun 12, 2026 प्रेमिका से मिलने बांका जिले से जमुई पहुंचे युवक की हत्या कर शव को कुम्हेनी आहर में फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। 36 घंटे बाद पुलिस द्वारा शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन ने पीट- पीट कर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे दी गई है।