तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील में नायब तहसीलदार दुदही के न्यायालय में ताला बंद होने से परेशान हुए फरियादी, वीडियो हुआ वायरल
तमकुहीराज तहसील में नायब तहसीलदार दुदही के कोर्ट में ताला बंद रहा। और अपने मुकदमें के पैरवी में आये फरियादी परेशान हो रहे थे। अधिवक्तताओं ने भी ताला बंद होने को लेकर सवाल उठाया है। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुण्डीर ने इसका संज्ञान लेकर फरियादियों को राहत देने की बात कहीं है।