तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर परसौन के ग्राम पंचायत के सदस्यों ने किया प्रदर्शन, श्मसान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप
सेवरही विकास खण्ड के गांव परसौन के ग्राम पंचायत सदस्यों ने तमकुहीराज तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसडीएम ऋषभ देवराज पुण्डीर को पत्रक सौंप गांव के श्मसान घाट के जमीन पर हुए अतिक्रमण को मुक्त कराने और निर्माण में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत के सदस्यों का आरोप है कि कुछ बाहरी लोगों ने शमशान घाट के जमीन पर अवैध कब्जा कर गांव क