तमकुही राज: तमकुहीराज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में एक छात्र घायल, CHC तमकुहीराज में चल रहा इलाज
तमकुहीराज में छात्रों के दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद छात्रों के एक गुट में दूसरे गुट के एक छात्र अरमान उम्र 18 वर्ष निवासी विशुनपुरा थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को घेर कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घायल छात्र के सर पर जख्म हो गया है। सूचना पर मौके पर पहुँचे परिजन घायल छात्र को सीएचसी तमकुहीराज लाये, जहां उसका इलाज चल रहा है।